Nabhi Oil

एस्ट्रल स्ट्रीट नाभि आयल के फायदे

हम एस्ट्रल स्ट्रीट नाभि आयल के औषधीय गुणों व उससे हमारे शरीर को होने वाले आश्चर्यजनक प्रभावों के बारे में विस्तृत में जानेंगे |



प्रिय मित्रों आज हम जानेंगे ,नाभि और नाभि तेल का आयुर्वेद में क्या मह्त्ब है आयुर्वेद अर्थववेद का उपवेद एवं विश्व का आदि चिकित्सा विज्ञान है | आज से हजारों वर्ष पूर्व विश्व के विभिंन भागों मे रहने वाले लोगों ने आयुर्वेद को ग्रहण किया और इसके सिद्धांतों को विशवजनीन प्रमाणित किया | इसके सिद्धान्त शाशवत सत्य है सत्य से लाभ उठाने का अधिकार मानव मात्र को है |

'आयुषो वेद : आयुर्वेद :'| वेद का अर्थ ज्ञान है ,आयु का ज्ञान जिससे हो ,वह आयुर्वेद है | आयुर्वेद आयु से समंभंदित समस्त विषयों के ज्ञान का भण्डार है | संसार में विभिन्न प्रकार की बिमारियों के उत्पन्न होने पर महर्षि भारद्वाज ने जब इन्दर के पास जा कर उनसे उन बिमारियों की शांति के लिए उपाय पूछा ,उस समय इन्दर ने ब्रह्मदेव द्वारा जाने हुए आयुर्वेद का अल्प शब्दों में उपदेश किया |

आयुर्वेद के दो प्रयोजन हैं (1) स्वस्थ मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा (2) रोगी मनुष्य के रोग का निवारण करना |आयुर्वेद के अनुसार प्राणियों के शरीर में जितनी नसें होती हैं ,वे सभी नाभि से संबंध रखती हुई चारों ओर फैलती हैं | प्राणियों के प्राण नाभि में होते हैं ,और नाभि से ही पूर्ण शरीर को पोषण मिलता है | नाभि पेट का केंद्र होने से यहाँ लगाई जाने वाले औषध द्रवों से संपूर्ण नाड़ियों के माध्यम से शरीर को रोगमुक्त किया जा सकता है| इसी कारण आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने का महत्ब बताया गया है | नाभि में तेल लगाने मानसिक तनाव ,आँखों की शुष्कता दूर होती है और रक्त संचरण बढ़ने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है | महिलाओं के मासिक धर्म में दर्द कम होता है | होंठ और स्कीन मुलायम होते हैं | नाभि में तेल प्रयोग करने से पूरे शरीर को लाभ होता है |


मार्केट में अलग -अलग प्रकार के नाभि आयल उपलब्ध हैं | हम एस्ट्रल स्ट्रीट के नवनिर्मित नाभि आयल के विशेष गुणों के बारे में जानेंगे |

एस्ट्रल स्ट्रीट नाभि आयल एक नाभि में डाले जाने वाला तेल है जो हमारे शरीर के कई रोगों को दूर करने का सामर्थ्य रखता है ,यह हमारे मष्तिक को तनावमुक्त करके अच्छी नींद लाने में सहायता करता है; पाचन शक्ति को बढ़ाता है | होंठों को मुलायम ,गुलाबी बनाता है स्कीन को ग्लोइंग बनाता है | बालों को पोषण मिलता है औऱ इससे बाल घने और मुलायम होते हैं।और हमारे मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायता करता है |



नाभि आयल में प्रयुक्त सामग्री :-

ब्राह्मी ---- ब्राह्मी हमारे मष्तिस्क के विकारों को दूर करके हमारी यादाश्त को बढ़ाती है ब्राह्मी कोर्टिसोल के स्तर को कम करती है , जो कि एक स्ट्रेस हार्मोन है। और आजकल लोग जिस चीज से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं " तनाव " उसे कम करती है |

अशवगंधा --- यह आंखों की ज्‍योति बढ़ाता है , सफेद बाल की समस्या को दूर करता है | पेट की बिमारियों को ठीक करता है | यह गर्भधारण में सहायक है ,गठिया के दर्द से राहत दिलाता है |

तुलसी --- तुलसी एक नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है जो हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है | सर्दी, खांसी और जुकाम को कम करती है | इसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं | त्वचा और बालों के लिए भी फदयेमंद होती है |

रोजमेरी आयल --- रोजमेरी के तेल में एंटिऑक्सिडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेटेरी गुण पाए जाते हैं| ये बालों को मजबूत बनाता है व पोषण देता है | तनाव और उच्च रक्तचाप को दूर करने में लाभकारी है | त्वचा के विकारों में भी गुणकारी है|

लेमन ग्रास आयल ---आयुर्वेद में इसका सबसे बड़ा इस्तेमाल दर्दनाशक के रूप में किया जाता है ये अर्थराइटिस दर्द ,माइग्रेन दर्द ,ब्लड प्रेशर को कम करने में लाभकारी है | सूजन को कम करने में लाभकारी है | पेट की खराबी को ठीक करता है |

सरसों का तेल --- ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, वज़न कम करने में लाभ करता है | सरसों का तेल त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है | नाभि पर लगाने से यह त्वचा को पोषण देता है और सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस से भी बचाता है।

सनफलावर आयल --- यह पाचन शक्ति बढ़ाता है |इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है | पिंपल्स और एक्ने की समस्या दूर होती हैं।सूरजमुखी का तेल हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी है | पाचन तंत्र भी हेल्दी होता है |

गाय का दूध --- गाय के दूध से शरीर को ताकतवर बनाता है,और दिमाग भी तेज होता है | इसमें प्रोटीन और कैल्शियम पाए जाते हैं,|

बी एच टी --- ब्यूटाइलेटेड हाइड्रॉक्सीटोल्यूइन किसी भी औषधीय द्रव्य की गुणवत्ता को बनाये रखने में सहायक होता है इसे नाभि आयल में डालने से उसके औषधीय द्रव्यों की लंबे समय तक गुणवत्ता बनी रहती है | यह एक रासायनिक एजेंट है , जो ऑक्सीकरण करता है |

सैंडल खस परफ्यूम --- चंदन व खस का इत्र नाभि में लगाने क्रोध और नींद से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है | इसकी खुश्बू मन को खुशनुमा बनाती है | और हमारी धार्मिक मान्यता है कि कुबेर देवता नाभि में इत्र लगाने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

चन्दन आयल --- चन्दन का तेल तनाव और चिंता करे कम करके , मन को शांत रखने के साथ-साथ आपके इमोशन्स पर भी कंट्रोल करने में सहायक होता है| यह हमारी त्वचा ,बालों के लिए फायदेमंद है अनिंद्रा को भी दूर करता है | ब्लड प्रेशर को कम करता है और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है |

कैमोमाइल का तेल--- इस तेल को हिंदी में बबूने का तेल कहा जाता है। कैमोमाइल का तेल कैमोमाइल के फूलों से निकलता है। इस तेल का उपयोग खुजली, स्वस्थ त्वचा के लिए, बालों की सेहत के लिए और मांसपेशियों के दर्द में भी प्रयोग में लाया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। जो सूजन को कम करते हैं, मानसिक अवसाद (एंग्जायटी) से ग्रसित लोगों को भी बहुत लाभ देता है |

आंवला--- इसमें मौजूद विटामिन सी की अधिक मात्रा आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है | आंबला बालों को काला,घना बनाता है ,पाचन तंत्र दरुस्त रहता है | आँखों की रोशनी बढ़ाता है | आंवला खून को साफ करता है,

हींग --- अल्सर, पेट दर्द, मिर्गी, पेट फूलना, कमजोर पाचन, ऐंठन और इन्फ्लूएंजा जैसी समस्याओं को दूर कर देता है | सर्दी-खांसी दूर करता है | ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करती है |

अरंडी के तेल---अरंडी के तेल अस्थायी कब्ज से निजात के लिए एक प्राकृतिक रेचक के रूप लाभकारी है। यह मांसपेशियों को सिकोड़ता है, जिससे मल आपके बृहदान्त्र से होकर बाहर निकलता है।अरंडी के तेल में चमक लाने वाला गुण होता है जो त्वचा की रंगत को निखारने और काले धब्बे कम करने में गुणकारी है | हाइपरपिग्मेंटेशन, या मुंहासे के निशान हों, उन्हें दूर करता है |

जैतून का तेल --- ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई, आयरन, विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा जैतून तेल का इस्तेमाल त्वचा में निखार आता है।नाभि में जैतूल का तेल लगाने से हार्ट से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है।

ये सभी औषधीय द्रव्य अपने प्रभावकारी गुणों के कारण एक साथ मिलकर एस्ट्रल स्ट्रीट नाभि आयल को बहुत लाभकारी बना देते हैं | जिससे हम इस एस्ट्रल स्ट्रीट नाभि आयल के लगातार उपयोग से कई रोगों से निजात पा सकते हैं |

एस्ट्रल स्ट्रीट नाभि आयल के फायदे :-

नाभितेलसम्पूर्ण शरीर को पोषण देता है और शरीर को स्वस्थ व् निरोगी बनाता है |
येकील- मुंहासों को दूर कर त्वचा को कांतिमय बनाता है |
महिलाओंकेमासिक धर्म की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है ,और उस दौरान होने वाले दर्द को कम करता है |
येमानसिकविकारों जैसे की अनिंद्रा ,तनाव ,बेचैनी को कम करता है और मन को शांत और खुशमय करता है |
नाभिआयलके नियमित उपयोग से बालों का झड़ना और सफ़ेद होना कम होता है |
येघुटनोंकी दर्द में भी लाभकारी है |
येहोंठोंको मुलायम ,गुलाबी बनाता है और उन्हें फटने से बचाता है |
इसके नियमित उपयोग से शरीर को आश्चर्यजनक परिणाम मिलते हैं |



Buy Now:- click here Astral Street Nabhi Oil


        
Back to blog